आज का पंचांग, 01 जून 2022: आज करें गणेश पूजन, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल
1 min read
दिल्ली । आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया तिथि के पूज्य देव ब्रह्मा जी है। इस दिन ब्रह्म देव की उपासना करने से ज्ञान, विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है। वैसे भी आज बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। गणपति की कृपा से बुद्धि, विवेक, सुख, समृद्धि, सौभाग्य आदि बढ़ता है। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा लाल फूल, दूर्वा, मोदक, कुमकुम, पान, सुपारी, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप आदि से करना चाहिए। उनको मोदक या बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। शमी का पत्ता अर्पित करने से भी गणेश जी प्रसन्न होते हैं। पूजा के दौरान गणेश वंदना, गणेश स्तुती, गणेश चालीसा आदि का पाठ करें और पूजा का समापन गणेश जी की आरती से करें। गणपति बप्पा आपके दुख को दूर करेंगे और मनोकामनाएं पूरी करेंगे। आज बुधवार का व्रत रखने से बुध ग्रह मजबूत होता है, ग्रह संबंधी दोष दूर होता है। आज आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।बुध दोष को दूर करने के लिए हरा वस्त्र, हरी सब्जियां, कांसे के बर्तन, हरी मूंग दाल आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करें। बुध देव की कृपा से आपको करियर और बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल……………
01 जून 2022 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया
आज का करण – बलव
आज का नक्षत्र – मृगशीर्ष
आज का योग – शूल
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – बुधवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00
सूर्यास्त – 07:20:00
चन्द्रोदय – 06:30:00
चन्द्रास्त – 21:06:00
चन्द्र राशि– मिथुन
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944
शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:50:32
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – कोई नहीं
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 11:51:14 से 12:46:36 तक
कुलिक– 11:51:14 से 12:46:36 तक
कंटक– 17:23:27 से 18:18:49 तक
राहु काल– 12:37 से 14:18 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 06:19:01 से 07:14:23 तक
यमघण्ट– 08:09:45 से 09:05:07 तक
यमगण्ड– 07:07:28 से 08:51:17 तक
गुलिक काल– 14:18 से 15:59 तक