Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया पथारोध

आसनसोल । आसनसोल में भाजपा की तरफ से शनिवार डली लॉज के पास पथारोध किया गया। भाजपा कर्मी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की होम अरेस्टिंग का विरोध किया। आपको बता दे कि देश भर में नूपुर शर्मा द्वारा हजरत मोहम्मद साहेब पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान बीते शुक्रवार हावड़ा में भाजपा का पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। शनिवार को सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल हावड़ा पार्टी कार्यालय के दौरे पर गया था। लेकिन इससे पहले कि यह प्रतिनिधिमंडल हावड़ा पार्टी कार्यालय तक पंहुच पाते उनको गिरफतार कर लिया गया। प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका जताते हुए यह गिरफ्तारी की गई थी। आसनसोल में भाजपा कर्मियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। आरोप लगाया की राज्य में लोकतन्त्र का गला घोंटा जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता भृगु ठाकुर, राजा मुखर्जी, जयकिशन ठाकुर, हिमाद्रि हाजरा सहित दर्जनों भाजपा नेता और समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us