अर्हम
अच्छे आचार और अच्छे व्यवहार का आधार है अच्छे विचार। मनुष्य को अच्छे विचारों का आचरण करना चाहिए। ‘रोज की एक सलाह’ से पाठकों को अच्छे विचार प्राप्त हो सकेंगे, ऐसा विश्वास है।
आचार्य महाश्रमण
11 जून
अनासक्त योग आत्मसात हो जाए तो दु:ख का मूल ही उन्मूलित हो सकता है। कार्य करो, पर लिप्त मत बनो। पदार्थ का उपयोग करो, पर मूर्छा मत करो।
आचार्य महाश्रमण।