पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
आसनसोल । आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से बस्तीन बाज़ार मोड में टायर जलाकर रोड ब्लॉक कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि, गैस में बढ़ते दामों महंगाई के खिलाफ किया गया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रसेनजीत पोइतन्डी ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में पेट्रोल-डीजल, गैस सहित तमाम रोजमर्रा की चीजों की कीमतें काफी कम थी। लेकिन भाजपा के शासन काल में गैस
की कीमत 900 के पार पंहुच गयी। पेट्रोल तो पहले ही सौ के पार चला गया है। उन्होंने कहा कि आज के आंदोलन को आम जनता का भी व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सहित तमाम रोजमर्रा की चीज की कीमतों मे आए उछाल से तंग आ चुके है। इस परिस्थिति से निजात चाहते हैं। इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम, मो. साकिर सहित अन्य मौजूद थे।