आसनसोल । आसनसोल रेलवे स्टेशन में शुक्रवार आरपीएफ महिला पुलिस तीन नंबर प्लेटफार्म पर ड्यूटी के दौरान दो लड़कियां अकेली भटकती पायी गई। लड़कियों को देख महिला कांस्टेबल ने उन दोनों लड़की से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हम लोग गिरिडीह अपने घर से भाग कर आयी है। महिला कांस्टेबल ने इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दी। दोनों को पकड़ कर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट लाया गय। पूछताछ के बाद लड़कियों ने बताया कि वह लोगों बेंगलुरु जा रही है। दोनों लड़कियों को रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। रेलवे चाइल्ड लाइन उनके परिवार से संपर्क किया। लड़कियों का कहना है कि वह घर नहीं जाएंगी। उसके बाद उन्हें होम में भेज दिया गया।