गैस सिलेंडर फटने से एक दुकान ढह गयी, एक व्यक्ति के फंसे होने की संभावना
दुर्गापुर । लावदोहा थाना क्षेत्र के न्यूडांगा में गैस सिलेंडर फटने से एक दुकान ढह गई। जिसमें 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को बचा लिया गया। लेकिन एक अभी भी फंसा हुआ है। घायलों को दुर्गापुर अस्पताल ले जाया गया। लावदोहा पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में व्यापक सनसनी फैल गया। दमकलकर्मी, पुलिस और स्थानीय लोग एक साथ फंसे हुए। व्यक्ति को निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं।
Video Player
00:00
00:00