आसनसोल । लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाय खाये के साथ आज यानी 25 मार्च से शुरू हो गया। साल में 2 बार छठ पर्व मनाया जाता है। मार्च या अप्रैल के महीने में चैती छठ और दूसरा कार्तिक मास अक्टूबर या नवंबर में मनाया जाता है। इसे लेकर कल्ला प्रभु छठ को दिन रात आधा दर्जन जेसीबी मशीन लगाकर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य चल रहा है। इस मौके पर में आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी और ली क्लब के महासचिव कृष्णा प्रसाद ने शनिवार शिल्पांचल के आसनसोल सहित विभन्न क्षेत्रों में जाकर लगभग 200 जरूरतमंद छठ व्रतियों को छठ पूजा की सारी पूजन सामग्री दिया। मौके पर ली क्लब के सलाहकार विजय प्रकाश, राजीव कुशवाहा, शनि प्रसाद, अमूल दास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि ली क्लब इस वर्ष 45वां चैती छठ पूजा कर रहा है। वैसे तो चैती छठ पूजा गर्मी के दौरान होता है। जिसके कारण बहुत छठव्रती चैती छठ को सहन नहीं कर पाती है। वहीं उन्होंने कहा इस वर्ष चैती छठ पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। उसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि कल्ला प्रभु छठ घाट को आधा दर्जन जेसीबी लगाकर 24 घंटा सफाई का काम चल रहा है। ताकि छठव्रतियों के साथ दर्शनार्थियों को किसी प्रकार कोई असुविधा न हो। उसके लिए सारी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पत्रकारों के बीच पत्रकार सम्मेलन कर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। उस हेल्पलाइन नंबर 9144 200280 पर बहुत सारे फोन आए। आज 200 से ज्यादा लोगों तक तक यह सारी सामग्रियां पहुंचाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों के लिए प्रभु छठ घाट तक आने और जाने के लिए गाड़ी का भी इंतजाम किया गया है।। ताकि सभी आस्था के महापर्व छठ व्रती पूरी श्रद्धा के साथ आस्था के महापर्व को मना सके। वहीं उन्होंने कहा कि चैती छठ पूजा की शुरुआत आज यानी 25 मार्च से हो गई है। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की शुरुआत नहाय खाये के साथ होती है। 27 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा और 28 मार्य को उदयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर पारण किया जाएगा। 27 मार्च को शाम के अर्ध्य के लिए 5.30 बजे व 28 मार्च को सुबह के अर्ध्य के लिए 5.55 बजे का मुहूर्त शुभ माना गया है।