Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

काजी नजरुल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. साधन चक्रवर्ती को हटाया गया

आसनसोल । काजी नजरुल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. साधन चक्रवर्ती को आखिरकार हटना पड़ा। राज्यपाल केवी आनंद बोस द्वारा काजी नजरुल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. साधन चक्रवर्ती को उनके पद से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले डॉ. साधन चक्रवर्ती को 3 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। लेकिन अब उनको कुलपति के पद से हटा दिया गया है। सनद रहे कि हाल ही में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के बारे में राज्यपाल ने खुद यहां के प्रदर्शनरत शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मियों और विद्यार्थियों की बात सुनी थी। कुलपति के प्रति उनके मन में जो अविश्वास धर कर गया है। उसके बारे में संज्ञान लिया था। उसके बाद अब यह फैसला लिया गया है। डॉ. साधन चक्रवर्ती को उनके पद से हटा दिया गया।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *