Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश शाखा एग्जीक्यूटिव सदस्य बनी चैताली तिवारी

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश शाखा एग्जीक्यूटिव सदस्य बनाया गया है। इस फैसले से शिल्पांचल के भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि बीते आसनसोल नगर निगम चुनाव में अधिवक्ता चैताली तिवारी पहली बार चुनाव में खड़ी हुई थी और प्रबल राजनीतिक विरोध के बावजूद उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके साथ ही चैताली तिवारी हमेशा विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी जुड़ी रहती हैं। शिल्पांचल में सत्ता पक्ष की आंखों में आंखें डाल कर सवाल करने से भी गुरेज नहीं करती। भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि ऐसी तेजतर्रार कानून के जानकार नेत्री को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाने से शिल्पांचल में भाजपा के संगठन को और मजबूती मिलेगी।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *