Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति सिंह को किया गया सम्मानित

आसनसोल। अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आरा डंगाल निवासी श्रुति सिंह को उसके घर जाकर तृणमूल कांग्रेस जिला सचिव चंकी सिंह ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। चंकी सिंह ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में वह श्रुति सिंह की प्रतिभा को और आगे बढ़ने के लिए जिस तरह की भी मदद की आवश्यकता होगी। वह श्रुति सिंह को पूरा करेंगे। चंकी सिंह ने कहा कि श्रुति सिंह एक बेहतर नृत्य अभिनय करती है। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई नृत्य प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान हासिल किया है। हाल ही में कटक में हुई एक अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में भी श्रुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंकी सिंह ने कहा कि वह बहुत जल्द इस नृत्यांगना को मंत्री मलय घटक से मिलवाएंगे और मंत्री से अनुरोध करेंगे कि भविष्य में उसे जो भी मदद चाहिए होगी। वह प्रशासन की तरफ से इन्हें मुहैया कराई जाए। वही श्रुति सिंह ने चंकी सिंह ने उन्हें सम्मानित किया है। यह बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह कर्नाटक में अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल आ चुकी है। वहीं अपनी बेटी के इन बेहतरीन प्रदर्शन से गौरवान्वित महसूस कर रही श्रुति की मां शिल्पी सिंह ने कहा कि उनकी बेटी रामबंधु तालाब इलाके स्थित प्रियंका साव राम की एक डांस टीचर से डांस सीखती है। यह उन्हीं के मार्गदर्शन का नतीजा है कि आज उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त कर रही है। चंकी सिंह द्वारा उनको सम्मानित किया गया। उसके लिए पूरे परिवार की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *