Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम के लिए कटिबद्ध है – डॉ. देवाशीष बनर्जी

1 min read

 

आसनसोल । बारिश के मौसम में डेंगू काफी देखा जाता है। आसनसोल नगर निगम डेंगू से बचने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। इस संदर्भ में जब हमने 84 नंबर वार्ड के पार्षद सह 6 नंबर बोरो चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार से बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम को बीते वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुका है। यह आसनसोल नगर निगम से जुड़े सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। डॉ. सरकार ने कहा कि 84 और 85 नंबर वार्ड बीते वर्ष डेंगू को लेकर रेड जोन में था। लेकिन इस साल इन दोनों वार्ड को रेड जोन से बाहर निकालने में सफलता मिली है। इस वर्ष सिर्फ दो मामले में डेंगू के दर्ज हुए हैं और यह दोनों मामले बाहर से आए हुए लोगों के हैं। एक व्यक्ति बिहार से तो दूसरा उत्तर पूर्व से आया है। उन्होंने कहा कि इस साल डेंगू की रोकथाम के लिए सेनिटेशन विभाग के कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। हर वार्ड में लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए आसनसोल नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय तथा सभी पार्षद और पदाधिकारी गंभीर है। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम तो डेंगू की रोकथाम के लिए कटिबद्ध है। लेकिन उन्होंने आम जनता से भी आसनसोल नगर निगम के इस प्रयास में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम अपने स्तर पर हर वह काम करेगा जो डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी है। लेकिन आसनसोल के नागरिकों की भी कुछ जिम्मेवारी है और एक अच्छे नागरिक होने के नाते उनको अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *