आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने शुक्रवार निगम के 83 नंबर वार्ड अंतर्गत इस्माइल इलाके के षष्ट्रीनगर आजाद नगर के बीच सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण में 10 लाख रुपए से ज्यादा की लागत आएगी। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय के अलावा मौके पर उपमेयर वशीमुल हक, बोरो चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार, वार्ड के पार्षद मो. हसरतउल्लाह तथा स्थानीय गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मौके पर नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर आमंत्रित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित भी किया गया। विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लगातार इस तरह के विकास कार्य किया जा रहे हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार यह सारे विकास कार्य किया जा रहे हैं। जिससे लोगों को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा लोगों के साथ रही है। उन्होंने विकास कार्यों को और गति प्रदान करने के लिए लोगों से भी सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं बोरो चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा कि जब से इस नए बोर्ड का गठन हुआ है। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशों का पालन करते हुए मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में यह बोर्ड हमेशा लोगों के लिए काम करती रहेगी। वहीं स्थानीय पार्षद हसरतुल्लाह ने भी इस कार्य को अंजाम देने के लिए मेयर विधान उपाध्याय को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस रास्ते के निर्माण को लेकर मेयर ने हामी भरी है। उसे पता चलता है कि मेयर विधान उपाध्याय पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास को लेकर कितने संजीदा हैं।