Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आज है देव दीपावली? इस दिन बन रहे 3 शुभ योग, जानें दीपक जलाने का मुहूर्त और महत्व

आसनसोल । देव दीपावली या देव दिवाली कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं। देव दीपावली दिवाली के 15 दिन बाद आती है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि के प्रदोष काल में देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी में गंगा नदी के घाट और मंदिर दीयों की रोशनी से जगमग होते हैं। मानो जैसे सभी देवी और देवता स्वर्ग से धरती पर आकर शिव नगरी काशी में दिवाली मना रहे हों। आसनसोल के ज्योतिषाचार्य हेमंत मिश्रा बताते हैं कि इस साल देव दीपावली पर 3 शुभ योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं कि देव दीपावली कब है? देव दीपावली पर दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है? देव दीपावली का महत्व क्या है?

देव दीपावली 2023 दीप जलाने का शुभ मुहूर्त इस बार देव दीपावली पर दीप जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक है। उस दिन आपको दीप जलाने के लिए 2 घंटे 39 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा। 27 नवंबर को वाराणसी में सूर्यास्त शाम 05:08 बजे होगा।उस समय से प्रदोष काल प्रारंभ हो जाएगा.

3 शुभ योग में है देव दीपावली 2023

इस साल देव दीपावली पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन रवि योग, परिघ योग और शिव योग बन रहे है। देव दीपावली को प्रात: 06 बजकर 52 मिनट से रवि योग प्रारंभ होगा, जो दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। वहीं परिघ योग प्रात:काल से लेकर देर रात 12 बजकर 37 मिनट तक है, उसके बाद से शिव योग शुरू होगा. जो कार्तिक पूर्णिमा को रात तक रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *