Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रानीगंज सेनको गोल्ड डकैती मामला में छपरा से चौथी गिरफ्तारी

रानीगंज । रानीगंज में सोने की दुकान में डकैती के 8 दिन बाद रानीगंज थाना की पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कल‌ ही अंडाल थाना क्षेत्र के दक्षिणखंड से शनिवार की रात गिरफ्तार किये गये लोकल लिंक शशिकांत माली को रिमांड पर‌‌ लिया, उसका घर बिहार के रामगढ़ में मालीगढ़ है। वही कल रात बिहार के छपरा के मुबारकपुर से नागेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। रानीगंज पुलिस ने सुबह उसे आसनसोल अदालत में पेश किया और 14 दिन की हिरासत मांगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रानीगंज में इस डकैती के मामले में गिरफ्तार सोनू सिंह उर्फ विश्वजीत कुमार शाह और आसनसोल में गोलीबारी के मामले में सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा लोकल लिंक शशिकांत माली को गिरफ्तार किया है। ये तीनों पुलिस हिरासत में हैं। हालांकि, गोली लगने के बाद सोनू सिंह फिलहाल आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अब इस मामले में नागेंद्र यादव गिरफ्तार किया गया है।

   
 

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *