Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 133वीं पुण्यतिथि किया गया पालन

आसनसोल । ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 133वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार आसनसोल नगर निगम की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद बबीता दास, आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी वीरेन अधिकारी, काल्लोल राय के अलावा आसनसोल नगर निगम के कर्मचारी आदि उपस्थित थे। मौके पर सभी ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा की ईश्वर चंद्र विद्यासागर एक महान समाज सुधारक और शिक्षाविद थे। जिन्होंने हमेशा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए प्रयास किया। उन्हीं की वजह से आज समाज में महिलाओं को शिक्षित होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम न सिर्फ लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत रहता है। बल्कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि भी मनाता है। ताकि आज के लोगों को विद्यासागर जैसे महापुरुषों के बारे में जानकारी हासिल हो। वहीं एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर के बारे में कुछ भी बोलना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। लेकिन आसनसोल नगर निगम चाहता है कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे महापुरुषों के जीवन के बारे में आज की नई पीढ़ी जाने और उनसे प्रेरणा हासिल करें।
   
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *