इंडियन यूथ कांग्रेस ने मनाया अपना 64 वें स्थापना दिवस
आसनसोल। इंडियन यूथ कांग्रेस के 64वें स्थापना दिवस के मौके पर यूथ कांग्रेस की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम किए गए। सबसे पहले संगठन का झंडा फहराया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी ने कहा कि इंडियन यूथ कांग्रेस का स्थापना दिवस है। पहले पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद आसनसोल जिला पुस्तकालय, बीएनआर और आसनसोल रेलवे स्टेशन मोड़ पर जरूरतमंदों को भोजन सामग्री वितरण किया गया। उसके बाद पौधा रोपण किया गाय। उन्होंने कहा कि इस तरह से यूथ कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा सहित कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से जुड़े तमाम कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे।
![]()
Video Player00:0000:00Video Player00:0000:00