आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों का विनियमन
आसनसोल । दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 10.02.2025 (सोमवार) से 16.02.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के निष्पादन हेतु निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:
रद्दकरण:
68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की 11.02.2025 से 16.02.2025 तक होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू की 14.02.2025 और 15.02.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।
संक्षिप्त समापन :
68056/68060 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू की 15.02.2025 को होने वाली आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी।
परिणामस्वरूप, आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।