Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अंडाल । अंडाल थाना अंतर्गत दक्षिण खंड ग्राम में लखी बाउरी (20) एवं सुमन बाउरी (21) नामक लड़की और लड़का ने गला में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लखी बाउरी शादीशुदा थी। सुमन बाउरी कुंवारा था। रविवार शाम 4.30 बजे सुमन बाउरी का नया घर दक्षिण खंड में बन रहा था। वहीं पर दोनों मिले थे और वहीं पर दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनों ने किस कारण आत्महत्या की है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में कर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की मां लीला बाउरी ने कहा कि उनका घर रानीगंज में है। सूचना मिली कि उनकी बेटी को कुछ हुआ है। यहां आकर देखा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं उन्होंने कहा कि सुमन बाउरी का घर में आना जाना था। सब के साथ मिलजुल कर रहता था। बेटी को भाभी बोलता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। कोई नहीं जानता था।  

          This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *