आसनसोल। आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से शुक्रवार धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सभी ने एक दूसरे को रंग और अबीर लगाया। इस मौके पर आसनसोल महिला उद्योग की अध्यक्ष सुदेशना घटक ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। रवींद्रनाथ टैगोर जैसे महान व्यक्तियों के आदर्शों पर चलते हुए यहां पर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए इस त्यौहार को मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली मिलन का त्यौहार है और यहां पर सभी एक दूसरे के साथ सद्भाव के साथ मिलते हैं। उन्होंने कहा कि वसंत उत्सव की शुरुआत कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा की गई थी और उन्हीं की भावना से प्रेरित होकर इस त्योहार और इस वसंत उत्सव का आयोजन किया जाता है।