Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित कर राज्य में भाजपा की सरकार स्थापित करने का किया आह्वान

बर्नपुर(भरत पासवान) । भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य शनिवार की शाम इस्पात नगरी के रामबांध स्थित पंडित दिन दयाल उपाध्याय स्मारक समिति में पहली बार पहुंचे। इस दौरान समिति सदस्यों के सदस्यों के साथ भाजपा कर्मियों ने काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने उन्हें श्री राम का चित्र देकर एवं उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कर्मियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का निर्देश देने के साथ एकजुट होकर राष्ट्रहित के लिए काम करने की अपील की। वहीं भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य पूर्व परिचित है। उन्होंने उनके पिता एवं उनके साथ भी संघ के लिए कार्य किया है। वहीं जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में नए, पुराने सभी कर्मी, समर्थक मिलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होंने बंगाल की वर्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि पूरा बंगाल साम्प्रदायिक हिंसा में झुलस रहा है। अत्याचार से हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हैं। अब बंगाल में पुनः शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए एकमात्र भाजपा की सरकार की जरूरत है। जिसे ध्यान में रखते हुए सभी पार्टी कर्मियों को एकजुट होकर पूरी ताकत लगाकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाना है। वहीं इस मौके पर अमिताभ गोराई, परिमल पाल, सोमनाथ मंडल, संजय पाल चौधरी, रामानंद शाह, चंदन साव, काजल मंडल, अनमोल सिंह, दीपा घोष, मोहन हेला, राजा सिंह, राजू सिन्हा, महेश यादव, अमित कुमार यादव आदि मौजूद थे।  

          This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us