Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निगम के बोर्ड बैठक में विकास मूलक कार्यों पर हुई चर्चा

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक सभागार में इस महीने की बोर्ड बैठक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की अध्यक्षता में की गई। बता दें कि इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों के विकास के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ कई समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कुछ विकास मूलक कार्य जैसे इलेक्ट्रिसिटी, रास्ता, पानी के कार्य को पास किया गया। 103 बिल्डिंग प्लान पास किया गया। आगामी 28 तारीख को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की मूर्ति उदघाटन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत के एक विशिष्ट व्यक्ति तारा मोहन पॉल के नाम से काला झरिया सड़क का नामकरण किया जाएगा। इसके अलावा 2 नंबर बोरो रानीगंज के रानीसायर में सिद्धू कानू ढहर सारणी सड़क का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व निगम में जो रुपया आता है। उसे विकास मूलक कार्य हो रहा है। विभिन्न दफ्तर के कर्मचारियों को निगम फंड से वेतन दिया जाता है। उस विषय पर चर्चा हुई। आगामी दिन स्वास्थ्य को लेकर किस प्रकार से काम किया जाएगा। उसे लेकर चर्चा की गई। वहीं उन्होंने कहा कि अमरूत परियोजना सिर्फ निगम अकेले का काम नहीं है। इसमें निगम और अड्डा मिलकर करता है। बहुत जल्द इसे भी चालू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us