अंडाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भव्य स्वागत, पुरुलिया दौरे से पहले प्रशासन ने की अगवानी
अंडाल, शिल्पांचल टुडे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को पुरुलिया जिले के दौरे पर अंडाल पहुंचे। काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरते ही जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
इस दौरान पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम विधायक लखन घोरुई और आसनसोल उत्तर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
करम महोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि
एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे पुरुलिया के टामना स्थित करम अखाड़ा के लिए रवाना हो गए। वहां कुड़मी समाज की ओर से आगामी करम पर्व पर करम महा-समावेश और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।















