Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में बड़ा हादसा – माँ घाघर बुढ़ी मंदिर आई टूरिस्ट बस के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

आसनसोल / शिल्पांचल टुडे

आसनसोल के प्रसिद्ध माँ घाघर बुढ़ी मंदिर परिसर में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। कोलकाता से आई एक टूरिस्ट बस (नंबर WB 18 AQ 2300) के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मंदिर परिसर में रुकी थी बस, तभी बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस कोलकाता से यात्रियों को लेकर रविवार सुबह माँ घाघर बुढ़ी मंदिर पहुंची थी। बस मंदिर परिसर में रुकी ही थी कि अचानक ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने लगी। साथी स्टाफ और यात्रियों ने कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह एक साइलेंट हार्ट अटैक था।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक ड्राइवर की पहचान और उसके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति ने दिखाई मानवता

ड्राइवर की मौत के बाद टूरिस्ट बस में सवार सभी यात्री असहाय हो गए और मंदिर परिसर में ही फंस गए। ऐसी स्थिति में मानवता की मिसाल पेश करते हुए काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति आगे आई।

समिति के सदस्यों ने तुरंत सभी यात्रियों को अपनी धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की और उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया। समिति की इस पहल से परेशान यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने समिति और स्थानीय लोगों का दिल से आभार जताया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *