बर्नपुर में लोकतंत्र का महापर्व – SAIL-ISP में 93.6% वोटिंग, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ One Plant One Trade Union चुनाव
शिल्पांचल टुडे, बर्नपुर
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट (ISP) में गुरुवार को One Plant One Trade Union का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में कर्मचारियों ने रिकॉर्ड उत्साह दिखाया।
7 बूथों पर हुई वोटिंग, 93.6% मतदान
ISP परिसर में बनाए गए कुल 7 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कुल 3,517 पात्र कर्मचारियों में से 3,291 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, यानी 93.6% मतदान दर्ज हुआ, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
CISF के कड़े पहरे में हुआ चुनाव
चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पूरे प्लांट परिसर में CISF की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हर बूथ पर जवान तैनात रहे।
सुबह से ही कर्मचारियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। अब मतदान खत्म होने के बाद सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि प्लांट के कर्मचारियों ने किस यूनियन पर भरोसा जताया है।
कर्मचारियों की इस भारी भागीदारी ने ISP के औद्योगिक और लोकतांत्रिक इतिहास में आज के दिन को बेहद खास बना दिया है।
