शिल्पांचल के मशहूर एजुकेशन हब को मिला नया सारथी – फिरोज खान (FK) बने School of Competition, बर्नपुर के चीफ एडवाइजर
शिल्पांचल टुडे, बर्नपुर
शिक्षा की दुनिया में बर्नपुर का नाम रोशन कर रहे प्रतिष्ठित संस्थान “स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन, बर्नपुर” ने एक बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने FK ग्रुप और IndoUG Commerce and Social Council (ICSC) के चेयरमैन फिरोज खान (FK) को Chief Advisor – Student, Parent & Community Relations नियुक्त किया है।
स्कूल में हुआ भव्य स्वागत समारोह
इस मौके पर स्कूल परिसर में एक खास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के डायरेक्टर संजीव चौबे, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल तिवारी और प्रिंसिपल ने संयुक्त रूप से फिरोज खान को चीफ एडवाइजर बनाए जाने की घोषणा की।
इस दौरान फिरोज खान का परिचय स्कूल के सभी शिक्षकों से कराया गया और सभी ने तालियों के साथ उनकी नई जिम्मेदारी का स्वागत किया।
असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल तिवारी ने कहा, “आज से फिरोज खान हमारे स्कूल के चीफ एडवाइजर होंगे। उनके अनुभव से हमारे छात्रों और अभिभावकों को काफी फायदा मिलेगा।”
फिरोज खान ने कहा – ये सिर्फ अपॉइंटमेंट नहीं, जिम्मेदारी है
इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुके फिरोज खान उर्फ FK ने इस मौके पर कहा,
“मेरे लिए ये सिर्फ एक अपॉइंटमेंट लेटर नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी है। मैं कोशिश करूंगा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स, सोशल इनिशिएटिव और जन-साधारण जागरूकता जैसे जरूरी पहलुओं को भी डेवलप किया जाए, ताकि स्टूडेंट्स को अपनी काबिलियत दिखाने के और बेहतर मौके मिल सकें।”
अंत में फिरोज खान ने स्कूल मैनेजमेंट, डायरेक्टर संजीव चौबे, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल तिवारी और सभी शिक्षकों का उन पर भरोसा जताने और सम्मान देने के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया।














