आसनसोल रवींद्र भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आसनसोल के रवींद्र भवन में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय कला प्रदर्शनी, नाट्य मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कला प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों की अद्भुत कृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर देबतानु भट्टाचार्य ने कहा कि सेवा की भावना ही हमारे संगठन की पहचान है। सेवा, संस्कृति से जुड़ाव और समाज के प्रति जिम्मेदारी ही हमें एक मजबूत और आत्मनिर्भर समाज बनाने की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में सामाजिक जुड़ाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने इस तरह के सुंदर और प्रेरणादायक आयोजन का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की और आयोजकों को बधाई दी।














