Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

धेमोमेन के ‘कमल होटल’ के नाम पर सियासी बवाल, कमल के निशान को लेकर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, हटाने की मांग

शिल्पांचल टुडे, धेमोमेन।

आसनसोल के धेमोमेन कोलियरी के 58 नंबर वार्ड के पास स्थित एक होटल का नाम और उसका लोगो अब विवादों में घिर गया है। होटल का नाम है ‘कमल होटल’ और उसके बोर्ड पर बना कमल का फूल का निशान को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होटल में लगा कमल का प्रतीक हूबहू भाजपा के चुनाव चिन्ह से मिलता-जुलता है। इससे आम जनता के बीच भ्रम फैल सकता है और पार्टी की छवि धूमिल हो सकती है।

बी.के. यादव के नेतृत्व में हुआ विरोध

मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेता बी.के. यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल होटल परिसर पहुंचा और होटल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि होटल के बोर्ड से तुरंत कमल के निशान को हटाया जाए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को किसी राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिन्ह जैसे दिखने वाले प्रतीक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे लोगों में गलत संदेश जाता है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने होटल में चल रही कुछ गतिविधियों को लेकर भी सवाल खड़े किए और प्रशासन से जांच की मांग की।

फिलहाल इस पूरे मामले पर होटल प्रबंधन और प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब देखना यह होगा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की इस आपत्ति के बाद होटल प्रबंधन अपना लोगो बदलता है या फिर प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करता है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *