Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वीरांगना मातंगिनी हाजरा के बलिदान दिवस पर गौरबाजार में श्रद्धांजलि सभा, विधायक जितेंद्र तिवारी और ADDA के CEO विवेक कुमार रहे मौजूद

शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली अमर वीरांगना मातंगिनी हाजरा के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गौरबाजार गांव में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका मातंगिनी हाजरा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी और आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (ADDA) के CEO विवेक कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय लोग और युवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रेरणा का स्रोत हैं मातंगिनी हाजरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में तिरंगा हाथ में लेकर अंग्रेजों की गोलियों के सामने भी झुके बिना आगे बढ़ने वाली मातंगिनी हाजरा का इतिहास में अमिट योगदान है। उनका आत्मबलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि मातंगिनी हाजरा ने यह साबित किया कि देश की आजादी में महिलाओं की भूमिका पुरुषों से कम नहीं थी। उनके देशप्रेम और त्याग के आदर्शों को आज के युवाओं को अपनाने की जरूरत है।

अंत में सभी ने मातंगिनी हाजरा की अमर स्मृति को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने और देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *