Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मंगलकोट में हृदयविदारक घटना: साढ़े 3 महीने के मासूम की तालाब में मौत, मां हिरासत में – जांच में जुटी पुलिस

शिल्पांचल टुडे , बर्दवान।
दुर्गा पूजा के बीच पूर्व बर्दवान के मंगलकोट थाना क्षेत्र के कुरुंबा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साढ़े तीन महीने के मासूम की मौत के बाद इलाके में शोक फैल गया। इस मामले में बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तालाब से मिला मासूम का शव

मृत शिशु की पहचान अंकित घोष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे की मां मामनी दास घोष अपने शिशु और सास के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थीं। बताया जा रहा है कि रात के समय बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ।

परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई

बच्चे के दादा अभिजीत घोष ने मंगलकोट थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बहू पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच और सभी सबूतों के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस घटना के बाद से कुरुंबा गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *