Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गा पूजा से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: TMC नेता विश्वरूप माझी की सड़क हादसे में मौत, चोरबागान में भगदड़ से मां-बेटे की भी गई जान

शिल्पांचल टुडे,पुरुलिया / बर्दवान।
दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। अलग-अलग जगहों पर हुए दो बड़े हादसों ने पूरे बंगाल को झकझोर कर रख दिया है।

पहली घटना: पूजा देखकर लौट रहे TMC नेता की मौत

पहला हादसा पुरुलिया के अड़शा थाना क्षेत्र में हुआ। अड़शा पंचायत समिति के सभापति और TMC नेता विश्वरूप माझी दुर्गा प्रतिमा दर्शन कर अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। वह खुद कार चला रहे थे।

सोमवार रात करीब 11 बजे हेंशला मोड़ के पास अड़शा-तमना रोड पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क से 50 मीटर दूर धान के खेत में जाकर पलट गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने विश्वरूप माझी को मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है।

दूसरी घटना: चोरबागान में भगदड़ से मां-बेटे की मौत

वहीं दूसरी दिल दहला देने वाली घटना चोरबागान से सामने आई है। यहां भगदड़ में मां और बेटे की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बर्दवान के माधवडीही निवासी टागर बेज और उनके बेटे संदीप के रूप में हुई है। संदीप 8वीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों मां-बेटे चोरबागान में दुर्गा पूजा देखने गए थे, जहां भीड़ में भगदड़ मच गई।

दुर्गा पूजा के जश्न के बीच इन दो घटनाओं ने सभी को गमगीन कर दिया है।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *