Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जामताड़ा में दर्दनाक हादसा : रेल ट्रैक के पास मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी – पुलिस जांच में जुटी

शिल्पांचल टुडे, जामताड़ा।
जामताड़ा के मदनकट्टा रेलखंड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नवाडीह-दुर्गापुर के बीच रेल पोल संख्या 271/4 और 271/5 के पास दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल (20) और नाजिया खातून के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत करमाटांड़ थाना पुलिस को सूचना दी।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा की पुष्टि नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ी एक कथित तस्वीर और पोस्ट को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी पोस्ट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह घटना हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *