Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोयलांचल में ECL का बड़ा एक्शन: रोहित नुनिया के कार्यालय पर चला बुलडोजर, इलाके में हड़कंप

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
कोयलांचल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित नुनिया से जुड़े बताए जा रहे एक कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल मच गई।

बुलडोजर देखते ही मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, ECL की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंची और कार्यालय को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

बताया जाता है कि रोहित नुनिया को इलाके में एक प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में उनके कार्यालय पर ECL जैसी बड़ी कंपनी की सीधी कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

क्या है कार्रवाई की असली वजह?

हालांकि, अभी तक ECL की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह कार्रवाई ECL की जमीन पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण को लेकर की गई है, लेकिन कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इसलिए इस कार्रवाई को किसी राजनीतिक वजह से जोड़ना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

फिलहाल ECL की टीम ने कार्रवाई पूरी कर ली है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में प्रशासन या रोहित नुनिया पक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed