Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से बवाल: BJP मंडल अध्यक्ष ने कुल्टी थाने में दर्ज कराई शिकायत, झरिया के युवक पर आरोप

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
कुल्टी के विधायक और पश्चिम बंगाल सरकार में PWD व PHE मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

कुल्टी थाने में शिकायत दर्ज

इस मामले को लेकर कुल्टी मंडल-3 के अध्यक्ष अमर प्रसाद ने कुल्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि धनबाद जिले के झरिया निवासी अमित चौहान नाम का युवक पिछले एक महीने से फेसबुक पर मंत्री के खिलाफ लगातार अपशब्द और अभद्र कमेंट कर रहा है।

अमर प्रसाद ने कहा, “डॉ. साहब एक सम्मानित जनप्रतिनिधि और मंत्री हैं। उनके खिलाफ इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल हम कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे सभी कार्यकर्ताओं में काफी दुख और रोष है।”

साजिश का आरोप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह युवक किसी के इशारे पर या पैसे लेकर एक सुनियोजित साजिश के तहत मंत्री की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। यह पूरी तरह से गैरकानूनी कृत्य है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी की ID की जांच कर उसके खिलाफ IT एक्ट सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की हरकत न कर सके।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed