Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

KMC चुनाव से पहले BJP का मास्टर प्लान: कोलकाता की 209 सीटों पर अकेले लड़ेगी भाजपा, सुकांत मजूमदार का ऐलान – गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान

शिल्पांचल टुडे, कोलकाता।
कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चलते हुए ऐलान किया है कि वह कोलकाता की सभी 209 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुकांत मजूमदार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ KMC चुनाव लड़ेगी और जीत के लिए पूरी तैयारी में है।

26 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन

टिकट की चाह रखने वाले नेताओं के लिए भाजपा ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक उत्तर कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा कार्यालय में रखे ड्रॉप बॉक्स में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

सुकांत मजूमदार ने साफ कहा है कि उम्मीदवारों का चयन उनकी सार्वजनिक छवि और संगठन के प्रति निष्ठा* के आधार पर होगा। उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी का झंडा थामे रखा। भाजपा की योजना है कि चुनाव की घोषणा के 3 दिन के अंदर ही पूरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

NCPI से गठबंधन होगा? सुकांत ने क्या कहा

सभी 209 सीटों पर लड़ने के ऐलान के बाद NCPI के साथ संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इस पर सुकांत मजूमदार ने कहा, “अभी तक किसी गठबंधन पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।”

मतलब साफ है, भाजपा ने एक तरफ अकेले लड़ने का शंखनाद कर दिया है, तो दूसरी तरफ भविष्य के लिए गठबंधन के दरवाजे भी खुले रखे हैं।

कोलकाता जैसे शहरी क्षेत्र में सभी सीटों पर लड़ने का यह फैसला भाजपा की शहरी पकड़ को मजबूत करने की बड़ी रणनीति मानी जा रही है। अब सबकी नजरें उम्मीदवारों की लिस्ट पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed