Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक जितेंद्र तिवारी बोले – मेहनती छात्र ही बढ़ाते हैं क्षेत्र का गौरव

शिल्पांचल टुडे, अंडाल।

उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

शिक्षा ही संस्कार और समाज की नींव – जितेंद्र तिवारी

समारोह में विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है, बल्कि यह अच्छे संस्कार और बेहतर समाज बनाने की सबसे मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी की सफलता से सिर्फ उसके परिवार का नहीं, बल्कि पूरे उखड़ा और क्षेत्र का नाम रोशन होता है। उन्होंने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

स्कूल के प्रयासों की सराहना

विधायक जितेंद्र तिवारी ने स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की जमकर तारीफ की और भरोसा जताया कि उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा।

इस दौरान स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *