Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी हब में बड़ी चोरी, धड़का में हड़कंप – पुलिस जांच में जुटी

आसनसोल, शिल्पांचल टुडे।
आसनसोल के धड़का इलाके से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के हब में कथित तौर पर चोरी की वारदात हुई है। यह पूरा हब आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, फ्लिपकार्ट हब के कर्मचारियों को जब स्टॉक में गड़बड़ी दिखी तो इसकी सूचना मैनेजमेंट और पुलिस को दी गई। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि हब से कीमती सामान गायब है। हालांकि चोरी हुए सामान की कुल कीमत कितनी है और यह अंदर के किसी व्यक्ति का काम है या बाहर के चोरों का, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हब के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह चोरी कितनी बड़ी है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *