Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से दुर्गापुर में उबाल, भाजपा मजदूर मंच ने फूंका खरगे का पुतला

दुर्गापुर, शिल्पांचल टुडे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी के विरोध में गुरुवार को दुर्गापुर में जमकर प्रदर्शन हुआ।

गैमन ब्रिज पर प्रदर्शन, पुतला दहन

भारतीय जनता मजदूर मंच के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बर्द्धमान जिले के कोक ओवन थाना क्षेत्र के गैमन ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

प्रदर्शन के दौरान गैमन ब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही कोक ओवन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला, जिसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो गया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर FIR की पहल

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के पिता के बारे में इस तरह की टिप्पणी अपमानजनक है। इसके विरोध में संगठन के सदस्यों ने कोक ओवन थाने में जाकर खरगे के खिलाफ FIR दर्ज कराने की पहल की है और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता मजदूर मंच के प्रदेश महासचिव कल्याण दुबे समेत संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *