युवाओं के लिए बंपर भर्ती – कोलकाता पुलिस में 5,893 पदों पर होगी सीधी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी
कोलकाता, शिल्पांचल टुडे।
पुलिस की नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता पुलिस में 5,893 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को हरी झंडी दे दी है।
गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 3289-PL/PA/1C-04/19 (Pt.) के अनुसार, इन पदों को पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) के माध्यम से भरा जाएगा। यह मंजूरी वित्त विभाग और कैबिनेट की सहमति के बाद दी गई है।
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
सरकार की ओर से मंजूर पदों का ब्रेकअप इस प्रकार है:
– कांस्टेबल: 4,319 पद
– लेडी कांस्टेबल: 430 पद
– सार्जेंट: 648 पद
– सब-इंस्पेक्टर (SI): 425 पद
– सब-इंस्पेक्ट्रेस: 70 पद
– सब-इंस्पेक्टर (आर्म्ड): 1 पद
कुल: 5,893 पद
अभी आवेदन शुरू नहीं, ये है अगला स्टेप
यह सिर्फ प्रशासनिक मंजूरी है, भर्ती का फाइनल नोटिफिकेशन नहीं। आधिकारिक भर्ती विज्ञापन, आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी WBPRB द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
बता दें, इससे पहले कोलकाता पुलिस के 3,734 पदों (2024 भर्ती) के लिए फिजिकल टेस्ट PMT/PET 28 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और उसका फाइनल एग्जाम 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं और केवल http://wbpolice.gov.in, http://prb.wb.gov.in और http://kolkatapolice.gov.in पर ही नोटिफिकेशन चेक करें।














