Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में विजय सम्मिलनी की धूम, होटल ज्योति इंटरनेशनल में जुटे शहर के गणमान्य – विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी बोले, “त्योहार भाईचारे को मजबूत करता है”

आसनसोल, शिल्पांचल टुडे।

दुर्गा पूजा की धूम के बाद अब विजय सम्मिलनी समारोहों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आसनसोल के होटल ज्योति इंटरनेशनल में एक भव्य विजय सम्मिलनी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई विशिष्ट अतिथि, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी पहुंचे। उन्होंने मंच से सभी को विजया दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मौजूद लोगों से आत्मीय मुलाकात कर सौहार्द और खुशी के पल साझा किए।

“विजय सम्मिलनी है प्रेम और एकता का प्रतीक”

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा, “विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, और विजय सम्मिलनी इसी जीत को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रूप में मनाने का अवसर है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का स्नेह मिलता है, जो आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाता है। यही बंगाल की संस्कृति है – सबको साथ लेकर चलना।

सुख-समृद्धि की कामना

विधायक ने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जैसे हम त्योहारों में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं, वैसे ही साल भर भी एक-दूसरे का सहयोग और साथ बनाए रखेंगे।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर विजया की बधाई दी और मिठाइयां बांटी गईं। पूरे होटल परिसर में सौहार्द और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *