Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के डामरा 10 नंबर छठ घाट पर तैयारियां जोरों पर, 700 व्रतियों के स्वागत के लिए नगर निगम ने तेज की सफाई

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल स्थित प्रसिद्ध डामरा 10 नंबर छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नगर निगम की ओर से घाट पर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं छठ घाट कमेटी के सदस्य भी खुद सफाई कार्य में जुट गए हैं।

इसी क्रम में भाजपा नेता चंदन गांधी ने बुधवार को घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द सफाई और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

चंदन गांधी ने बताया कि इस घाट पर हर साल लगभग 700 छठव्रती सूर्य उपासना के लिए पहुंचते हैं, इसलिए यहां साफ-सफाई और पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसी भी छठ घाट पर व्रतियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान घाट के पास स्थित पुराने और बड़े तालाब में गंदगी और जलकुंभी की समस्या देखी गई। इस पर स्थानीय नेताओं ने आश्वासन दिया कि जल्द ही तालाब की पूरी सफाई कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है और छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *