Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में फॉसबेक्की का बड़ा ऐलान! CM शुभेंदु अधिकारी की नई औद्योगिक नीति का किया स्वागत, बोले – अब बंगाल में आएगी निवेश की नई लहर, युवाओं को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
बंगाल की नई औद्योगिक नीति को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फॉसबेक्की) की ओर से शुक्रवार दोपहर आसनसोल के आश्रम मोड़ के पास पार्वती होटल में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन को संगठन के अध्यक्ष सचिन राय और मनोज साहा ने संबोधित किया। दोनों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा घोषित राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति का जोरदार स्वागत किया।

सचिन राय बोले – बंगाल में आएगी औद्योगिक क्रांति

सचिन राय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित नई औद्योगिक नीति से बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र में एक नई लहर आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भविष्य के निवेशकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई भूमि नीति तैयार की गई है। पहले बंगाल में छोटे उद्योगपतियों को जमीन की व्यवस्था खुद करनी पड़ती थी। पिछली सरकारों ने जमीन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी निवेशकों पर ही छोड़ दी थी।

अब अगर राज्य सरकार खुद जमीन की व्यवस्था करेगी और एक लैंड बैंक तैयार करेगी, तो इससे भविष्य के निवेशक बंगाल में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अन्य प्रावधान भी अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित करेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।

मनोज साहा बोले – अब युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा

मनोज दत्ता ने भी घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों में बंगाल के औद्योगिकीकरण को बड़ा झटका लगा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित नई औद्योगिक नीति से औद्योगिक क्षेत्र में बंगाल अन्य राज्यों की तुलना में आगे बढ़ेगा।

हमें उम्मीद है कि इससे अधिक निवेशक आकर्षित होंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

फॉसबेक्की ने उम्मीद जताई कि नई नीति से शिल्पांचल समेत पूरे दक्षिण बंगाल में छोटे-बड़े उद्योगों को नई गति मिलेगी।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed