छठ महापर्व पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आसनसोल से पटना साहेब और बेतिया के बीच चलेंगी अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए पूर्व रेलवे ने बड़ी राहत दी है। छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आसनसोल से पटना साहेब और आसनसोल से बेतिया के बीच अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के यात्रा की जा सकेगी।
1. आसनसोल – पटना साहेब – आसनसोल स्पेशल (03513 / 03514)
आसनसोल से चलने की तारीख: 11.11.2026 (बुधवार) और 13.11.2026 (शुक्रवार) – कुल 2 ट्रिप
पटना साहेब से चलने की तारीख: 12.11.2026 (गुरुवार) और 14.11.2026 (शनिवार) – कुल 2 ट्रिप
टाइम-टेबल:
– आसनसोल से: शाम 7:30 बजे प्रस्थान
– चित्तरंजन: 7:48 – 7:50
– जसीडीह: 8:56 – 8:59
– झाझा: 10:30 – 10:35
– मोकामा: 11:43 – 11:45
– बख्तियारपुर: 12:35 – 12:37
– पटना साहेब पहुंचेगी: रात 1:45 बजे
वापसी में पटना साहेब से: रात 2:15 बजे प्रस्थान, बख्तियारपुर 2:58 – 3:00, मोकामा 3:38 – 3:40, झाझा 6:00 – 6:05, जसीडीह 6:45 – 6:47, चित्तरंजन 8:20 – 8:22, आसनसोल पहुंचेगी: सुबह 9:20 बजे
अन्य स्टॉपेज: दोनों दिशाओं में जामताड़ा, मधुपुर और किऊल स्टेशन पर भी रुकेगी।
2. आसनसोल – बेतिया – आसनसोल स्पेशल (03515 / 03516)
आसनसोल से चलने की तारीख: 12.11.2026 (गुरुवार) – 1 ट्रिप
बेतिया से चलने की तारीख: 13.11.2026 (शुक्रवार) – 1 ट्रिप
टाइम-टेबल:
– आसनसोल से: दोपहर 1:50 बजे प्रस्थान
– जसीडीह: 4:05 – 4:07
– झाझा: 5:35 – 5:40
– किऊल: 6:32 – 6:34
– मुजफ्फरपुर: 10:00 – 10:05
– बेतिया पहुंचेगी: रात 1:00 बजे
वापसी में बेतिया से: रात 2:30 बजे प्रस्थान, मुजफ्फरपुर 5:20 – 5:25, किऊल 9:15 – 9:17, झाझा 10:50 – 10:55, जसीडीह 11:30 – 11:32, आसनसोल पहुंचेगी: दोपहर 2:00 बजे
अन्य स्टॉपेज: दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जामताड़ा, जमुई, बरौनी, समस्तीपुर, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी और सगौली स्टेशन पर भी रुकेगी।
कैसी होंगी ये ट्रेनें?
दोनों स्पेशल ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे – 18 स्लीपर / जनरल सेकंड क्लास (GS) और 2 SLRD। ये पूरी तरह अनरिजर्व्ड होंगी और मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में चलेंगी।
छठ पर बिहार जाने वाले हजारों यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।













