Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोलकाता में कोयला खान भविष्य निधि संगठन के आसनसोल कार्यालय का संसदीय राजभाषा समिति ने किया निरीक्षण, हिंदी के प्रयोग को बताया संतोषजनक

शिल्पांचल टुडे, कोलकाता / आसनसोल।
माननीय संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप-समिति द्वारा शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को कोलकाता में कोयला खान भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, आसनसोल-1 की सफलतापूर्वक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण बैठक के दौरान कार्यालय में संघ की राजभाषा नीति के अनुपालन तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग और उसकी प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों ने कार्यालय में हो रहे दैनिक कार्यों, फाइलों, रजिस्टरों और पत्राचार में हिंदी के प्रयोग का बारीकी से अवलोकन किया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस गरिमामयी अवसर पर कोयला खान भविष्य निधि संगठन के आयुक्त डॉ. गोपाल सिंह, क्षेत्रीय आयुक्त-1 निरंजन कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय आयुक्त-1 अजय कुमार सिंह तथा सहायक निदेशक (राजभाषा) नफीस आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने समिति के समक्ष कार्यालय की राजभाषा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विशेष राजभाषा प्रदर्शनी स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष राजभाषा प्रदर्शनी स्टॉल का भी आयोजन किया गया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टॉल में कार्यालय की राजभाषा से जुड़ी उपलब्धियों, गतिविधियों तथा दैनिक कार्य में प्रयुक्त फाइलों और रजिस्टरों को प्रदर्शित किया गया।

माननीय संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों ने इस प्रदर्शनी स्टॉल का गहनता एवं सूक्ष्मता से जायजा लिया और प्रदर्शित सामग्रियों की सराहना की। प्रदर्शनी के सफल संचालन में संतोष कुमार सिन्हा (अनुभाग अधिकारी) एवं गुनगुन जायसवाल (कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, क्षेत्र-2, आसनसोल) का विशेष योगदान रहा।

मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों का सहयोग

इसके अतिरिक्त मुख्यालय प्रतिनिधि के रूप में संदीप कुमार (वरिष्ठ हिंदी अनुवादक) तथा राहुल राय (कनिष्ठ हिंदी अनुवादक) शामिल हुए। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय आसनसोल-1 से सत्येंद्र पासवान, सोमनाथ बैनर्जी, राहुल कुमार और रंजीत कुमार ने अपने अथक परिश्रम से इस निरीक्षण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

समिति ने की सराहना

निरीक्षण के दौरान माननीय संसदीय समिति ने क्षेत्रीय कार्यालय, कोयला खान भविष्य निधि संगठन, क्षेत्र-1, आसनसोल द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को अत्यंत संतोषजनक पाया।

समिति ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, संवर्धन तथा प्रशासनिक कार्यों में इसके उत्तरोत्तर प्रयोग के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भी मुक्तकंठ से सराहना की। समिति ने उम्मीद जताई कि कार्यालय भविष्य में भी इसी तरह हिंदी के प्रयोग में आगे बढ़ता रहेगा।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed