Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवे और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से सीतारामपुर में पंपू तालाब की सफाई कार्य जारी

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
छठ पूजा से पहले सीतारामपुर में बड़ी पहल देखने को मिली। आसनसोल रेल मंडल के अधीन सीतारामपुर के लोको पंपु तालाब, सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
आसनसोल रेल मंडल और आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो कार्यालय की ओर से संयुक्त रूप से यह काम कराया जा रहा है। शनिवार दोपहर मौके पर जेसीबी मशीन से तालाब में जमा कचरा, कचुरिपाना और घास-फूस साफ किया गया।
रेलवे और नगर निगम के कर्मचारी मिलकर काम करते देखा गया।
मौके पर उपस्थित भाजपा कुल्टी मंडल चाल के उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा अपने समर्थकों सहित पूजा कमेटी के लोगों के साथ मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ अजय पोद्दार के आदेश पर घाट की साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.
जल्द ही छठवर्तियों के लिए घाट, निर्माण और साफ सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed