Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुकांत मजूमदार और गिरिराज सिंह ने विपक्ष को घेरा

शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र और राजनीतिक संघर्ष के मुद्दे पर भाजपा ने दुर्गापुर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के जरिए अपनी आवाज बुलंद की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने विपक्ष, तृणमूल कांग्रेस और राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखे बयान दिए।
सभा को संबोधित करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा विनम्र और सभ्य राजनीति में विश्वास करती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर मजबूती से मुकाबला करना भी जानती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राजनीतिक लड़ाई को बैलेट से हटाकर सड़कों पर लाने की कोशिश की गई, तो भाजपा उसका जवाब देने के लिए तैयार है।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस और माकपा पर भी निशाना साधा।
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता भ्रष्टाचार करने वालों को अब समर्थन नहीं दे रही है।
कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुर्गापुर के बिरिंगी चौराहे से प्रांतिक पंचमाथा तक मार्च निकाला।
दुर्गापुर की सड़कों पर निकले इस मार्च के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने के साथ ही राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन भी किया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed