Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जन्मदिन पर मंत्री अजय पोद्दार ने की गौसेवा! बराकर पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में लिया गौमाता का आशीर्वाद, बोले- “यह गौशाला मेरे लिए घर जैसी है”

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।

अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर राज्य के PWD मंत्री अजय कुमार पोद्दार ने कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया, बल्कि बराकर स्थित पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला पहुंचकर गौसेवा की।

इस दौरान उन्होंने गौमाता के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और गौशाला में गायों को चारा खिलाया। गौशाला में मौजूद लोगों ने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

“यह गौशाला मेरे लिए घर जैसी है”

इस अवसर पर मंत्री अजय पोद्दार ने कहा कि बराकर पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला के साथ उनका रिश्ता केवल सेवा और सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पारिवारिक और आत्मीय संबंध है।

उन्होंने कहा –
“यह स्थान मेरे लिए किसी बाहरी संस्था की तरह नहीं, बल्कि अपने घर के समान है। मैं पहले भी लगातार गौशाला के साथ जुड़ा रहा हूं और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करता आया हूं। आने वाले दिनों में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ गौशाला की सेवा एवं सहयोग जारी रहेगा।”

“गौमाता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा उपहार”

मंत्री ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर गौमाता की सेवा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने से बढ़कर उनके लिए कोई दूसरा उपहार नहीं हो सकता।

उन्होंने सभी लोगों के स्नेह और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि लोगों का यही प्यार और आशीर्वाद उन्हें समाज सेवा के लिए और ज्यादा प्रेरित करता है।

जन्मदिन पर मंत्री के इस गौसेवा के अंदाज की गौशाला प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed