Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में 6 साल से अधूरा पड़ा माँ वत्सला भवानी मंदिर अब होगा पूरा!

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
कोरोना के बाद से अधूरा पड़ा माँ वत्सला भवानी मंदिर का निर्माण कार्य अब फिर से शुरू होगा। राज्य के मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने इसको लेकर पहल करने का भरोसा दिया है। उनके इस आश्वासन के बाद नोनिया समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राधानगर में हुई सामाजिक बैठक

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 102 अंतर्गत राधानगर में नोनिया समाज की ओर से माँ वत्सला भवानी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम एवं सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मंत्री डॉ. अजय पोद्दार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मंत्री ने दिया मंदिर निर्माण का आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से बंद पड़े माँ वत्सला भवानी मंदिर के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराने की दिशा में हर संभव पहल की जाएगी।

उनके इस आश्वासन से मंदिर निर्माण कार्य के जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से समाज के लोग मंदिर के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण नोनिया, सचिव दशरथ नोनिया सहित कमलजीत नोनिया, जितेंद्र नोनिया और नीतेश नोनिया समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नोनिया समाज की एकजुटता, सामाजिक सहयोग और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली।

मंत्री ने की सुख-शांति की कामना

मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने माँ वत्सला भवानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज के सुख, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की।

उन्होंने कहा कि मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कार देने का केंद्र होता है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed