ECL सातग्राम-श्रीपुर में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला! AGM रॉबिन थौनाओजा की अध्यक्षता में हुई वेलफेयर मीटिंग, कैंटीन से लेकर आवास और पेयजल तक सुधरेंगी सुविधाएं
शिल्पांचल टुडे, जामुरिया।
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के सातग्राम-श्रीपुर एरिया में कर्मचारियों के कल्याण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण एरिया वेलफेयर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एरिया जनरल मैनेजर रॉबिन थौनाओजा ने की।
बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, मानव संसाधन (HR) विभाग के प्रतिनिधियों और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के वेलफेयर सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने खुलकर कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।
इन मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
बैठक के दौरान कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की समीक्षा की गई। इसमें मुख्य रूप से इन मुद्दों पर चर्चा हुई:
– कैंटीन सुविधाओं में सुधार
– आवासीय ब्लॉकों की मरम्मत
– ऊर्जा मधुवन वाटिका का सौंदर्यीकरण
– कम्युनिटी हॉल का नवीनीकरण
– स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता
समन्वय पर दिया जोर
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कर्मचारियों के बेहतर कार्य एवं रहन-सहन का वातावरण तैयार करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय जरूरी है।
साथ ही कर्मचारी कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
ECL प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के कार्यस्थल और आवासीय जीवन को अधिक सुविधाजनक एवं बेहतर बनाना है।














