Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जमीन के टुकड़े के लिए ले ली बूढ़ी माँ की जान! 4 साल बाद मालदा कोर्ट ने सुनाया इंसाफ, हत्यारे बेटे-रसेल मियां को उम्रकैद + 10 हजार जुर्माना

शिल्पांचल टुडे, मालदा।
जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना में आखिरकार 4 साल बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिल गया। मालदा कोर्ट ने बुजुर्ग महिला जायदा बीबी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रसेल मियां को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

26 मई 2022 की वो खूनी सुबह

घटना 26 मई 2022 की सुबह करीब 8 बजे मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के खड़िबोना गांव की है। यहां जमीन को लेकर अबुल हसन और उनके रिश्तेदार अमिरुल हक के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया गया कि घटना वाले दिन दोनों परिवारों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अमिरुल हक अपने बेटे रसेल मियां के साथ अबुल हसन के घर में घुस गए। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई।

बेटे के सामने माँ पर धारदार हमला

आरोप है कि इसी दौरान रसेल मियां ने धारदार हथियार से अबुल हसन की मां *जायदा बीबी* पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जायदा बीबी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच और कोर्ट का फैसला

मृतका के बेटे अबुल हसन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अब्दुल खबीर और सब-इंस्पेक्टर श्याम सुंदर साहा की देखरेख में की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी रसेल मियां को गिरफ्तार किया और जांच पूरी होने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

अब इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी रसेल मियां को 10 हजार रुपये के जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

चार साल पुराने इस मामले में अदालत के फैसले के साथ मृतका के परिवार को न्याय की उम्मीद मिली है।

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed