छठ पर पूरे वार्ड में छा गए पूर्व पार्षद सोनू! घर-घर पहुंचाया गेहूं, साड़ी, लोटा, सूप और नारियल – बोले “कोई भी व्रती परिवार खुशियों से वंचित न रहे, यही मेरी पूजा है”
शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
छठ महापर्व की भक्ति और आस्था के बीच कुल्टी के एक वार्ड में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबका दिल जीत लिया। पूर्व पार्षद अमित तुलस्यान (सोनू) ने हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी अपने पूरे वार्ड के छठ व्रती परिवारों के बीच पूजा सामग्री और प्रसाद का वितरण किया।
सुबह से ही पूर्व पार्षद की टीम वार्ड की गलियों में निकली और एक-एक व्रती परिवार के दरवाजे तक पहुंची।
हर घर तक पहुंची पूजा की थाली
इस दौरान वार्ड के प्रत्येक छठ व्रती परिवार तक श्रद्धापूर्वक गेहूं, साड़ी, पीतल का लोटा, सूप और नारियल पहुंचाया गया। किसी भी परिवार को बुलाना नहीं पड़ा, पूर्व पार्षद खुद उनके घर पहुंचे। इस सेवा कार्य ने व्रतियों के प्रति उनकी आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी को साफ दिखा दिया।

पूर्व पार्षद अमित तुलस्यान (सोनू) का बयान:
“छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ा एक महापर्व है। यह सेवा और समर्पण का प्रतीक है।”
“हर साल की तरह इस साल भी हमारा प्रयास रहा कि वार्ड का कोई भी छठ व्रती परिवार इस पर्व की खुशियों से वंचित न रहे। व्रतियों की सेवा ही मेरी सबसे बड़ी पूजा है।”
“वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और हर पर्व में उनके साथ खुशियां बांटना ही मेरा उद्देश्य है। छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी वार्डवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।”
पूरे वार्ड में व्रतियों ने पार्षद को आशीर्वाद दिया और “जय छठी मैया” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।














